फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   20 percent children reached council schools

Siddharthnagar News: पहले दिन परिषदीय स्कूलों में 20 प्रतिशत पहुंचे बच्चे

Tue, 04 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 04 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
20 percent children reached council schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। जिले में परिषदीय विद्यालय सोमवार से खुल गए। पहले दिन शिक्षक तो पहुंचे थे, लेकिन बच्चे कम संख्या में विद्यालय आए। पहले दिन विद्यालय में साफ-सफाई का भी काम जारी रहा। वहीं, कुछ बच्चे रोते हुए गए तो खुशी मन से पहुंचे थे।
शिक्षकों का कहना था कि पहला दिन और बारिश होने के कारण बच्चे कम आए। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को 44 दिन बाद विद्यालय खुले। छात्रों की उपस्थिति के संबंध में कई विद्यालयों की पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई। जिसमें न तो बच्चे विद्यालय आने के लिए उत्सुक दिखे और न ही अभिभावक। जिले में 2600 से अधिक प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। लंबे इंतजार के विद्यालय खुल गया। अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक तो पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें बच्चों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्यालयों की पड़ताल की गई तो सुबह 8:30 प्राथमिक विद्यालय छितौनी विद्यालय परिसर में पानी भरा हुआ मिला। बच्चे कीचड़ में आने जाने को विवश दिखे। विद्यालय में कुल छात्र संख्या 81 है। जिसमें 19 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय चैारी खुर्द पहुंचे। यहां विद्यालय परिसर में पानी भरा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9:15 पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा दोयम एक विद्यालय पर कुल 45 छात्र पंजीकृत हैं। जिसमें 10 छात्र उपस्थित मिले। सुबह 10 बजे कंपोजिट विद्यालय घोसियारी इस विद्यालय पर कुल 308 छात्र पंजीकृत हैं और 65 छात्र उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाला में कुल 161 पंजीकृत हैं। जिसमें नौ छात्र उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बटुलहा एक विद्यालय पर कुल 61 छात्र पंजीकृत हैं जिसमें तीन उपस्थित मिले। इसी प्रकार जोगिया, नौगढ़, शोहरतगढ़, बढ़ऩी सहित अन्य ब्लॉक के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पहले दिन उपस्थिति रही। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गथथे कि विद्यालय पर उपस्थित रहें। पहला दिन था, इसलिए बच्चे कम आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed