फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   20 congressmen going to besiege MP house in custody

सांसद आवास का घेराव करने जा रहे 20 कांग्रेसी हिरासत में

Wed, 23 Dec 2020 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
20 congressmen going to besiege MP house in custody
सांसद आवास घेरने जा रहे 20 कांग्रेसी हिरासत में
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता से आवास का घेराव नहीं कर सके कांग्रेसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन कांग्रेसियों ने कृषि कानून के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में मनाया। इसके तहत सांसद जगदंबिका पाल के आवास का घेराव कर ताली-थाली बजा कर विरोध प्रकट किया जाना था। जानकारी होते ही पुलिस ने पूरे जिले में अभियान चलाकर कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर अस्थायी जेलों में भेजा। देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकारों पर किसान विरोधी कानून थोपने का आरोप लगाया।

जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय को उनके अस्पताल से हिरासत में लिया गया। इस मौके पर डॉ. चंद्रेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान और आमजन की आवाज दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। उनके साथ देवेंद्र, सबरे आलम, शादाब आलम, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, रंजना मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष किरन शुक्ला, शहनवाज, दुर्गेश, प्रभात उपाध्याय आदि विभिन्न जगहों से पुलिस हिरासत में लिया ली। इस दौरान सरकार और कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी की गई। सभी का सनई स्थित अस्थायी जेल में भेज दिया गया। सूर्यास्त से पहले सभी को छोड़ दिया गया। बांसी संवाद के अनुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहैल अहमद और जिला प्रभारी देवेंद्र श्रीवास्तव को बस्ती बॉर्डर पर ही हिरासत में ले लिया गया। दोनों को उनके समर्थकों के साथ अस्थायी जेल में रखा गया। डुमरियागंज संवाद के अनुसार कांग्रेस नेता मो. वासिफ को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed