{"_id":"5ee508fe8ebc3e42f80150e2","slug":"2-side-beatings-siddharthnagar-news-gkp354606088","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल
केस दर्ज, कम्हरिया बुुजुर्ग गांव के टोला लोधपुरवा की घटना
अमर उजागर ब्यूरो
पथरा (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया बुजुर्ग गांव के टोला लोध पुरवा में शुक्रवार रात रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में तीन महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्र के कम्हरिया गांव के टोला लोधपुरवा निवासी मंजेश प्रजापति और ढुनमुन साहनी के बीच रास्ते के विवाद में शुक्रवार रात नौ बजे कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में एक पक्ष से ढुनमुन साहनी (50), पंचम प्रजापति (45), जवाहिर (35), कुलदीप (19), ललिता (17), गायत्री (34) घायल हुए। दूसरे पक्ष से रवि प्रकाश (24), शशि प्रकाश यादव (19), श्रवण (32), शिवन्या (16) व दो अन्य लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्ष को शांत किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तिलौली पहुंचाया। कुलदीप की गंभीर हालत पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर बारह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।