फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हिजुरा गन्ना केन्द्र पर ट्रक व मजदूरों का टोटा, किसान परेशान

हिजुरा गन्ना केन्द्र पर ट्रक व मजदूरों का टोटा, किसान परेशान

Sat, 06 Apr 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
हिजुरा गन्ना केन्द्र पर ट्रक व मजदूरों का टोटा, किसान परेशान
फोटो- हिजुरा केंद्र पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सूख रहा गन्ना।
विज्ञापन

समस्या बताते सियाराम, शिवशंकर व रामसेवक

हिजुरा गन्ना केंद्र पर ट्रक और मजदूरों का टोटा
चिलचिलाती धूप में तौल कें द्र पर सूख रहा गन्ना
अमर उजाला ब्यूरो
मन्नीजोत। शुक्रवार को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के हिजुरा मेें बने रुधौली स्थित बजाज शुगर मिल की मनमानी से किसान परेशान हो रहे हैं। ट्रक और मजदूरों का एक-एक हफ्ता टोटा रहता है। इससे किसानों का गन्ना धूप में सूख जाता है। जबकि समय पर गन्ना ट्रक पर न लोड होने से किसानों को 1100 से 1500 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है।

बस्ती जनपद के अठदमा में संचालित बजाज शुगर मिल का जिले के भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के हिजुरा में गन्ना क्रय केंद्र खुला है। क्षेत्र के किसान गन्ने की उपज की तौल करवाकर उसे मिल को बेचते हैं। मगर इस साल गन्ना किसानों के लिए यह केंद्र मुसीबत बन गया है। एक-एक हफ्ते मिल द्वारा गन्ना लोड करने के लिए जरूरत के हिसाब से ट्रक ही नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र के किसान सियाराम ने बताया कि पहले हम लोगों को दिसंबर और जनवरी तक मिल से गन्ना तौल की पर्ची मिल जाती थी। किसान शिवशंकर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 15 दिनों में गन्ना मूल्य के भुगतान का निर्देश हवाहवाई साबित हो रहा है। पहले एक ही दिन में गन्ना खाली होने पर मात्र 600 रुपये ही खर्च होते थे। लेकिन एक-एक हफ्ते में खाली होने के कारण 1100 से 1500 रुपये अतिरिक्त देना पड़ रहा है। किसान रामसेवक ने कहा कि करीब चार महीने हो गए। मगर तौल किए गए गन्ने का भुगतान अभी नहीं मिल पाया है। मजदूरी और ट्रॉली का भाड़ा भी महंगा होता जा रहा है। करीब एक हफ्ते से ट्रॉली में लदा गन्ना सूख रहा है। गन्ना मिल बंद होने वाली है। क्षेत्र के किसान सुखदेव, अखिलेश, रामकरन, ओरीलाल, जवाहिर, जगदीश, जगराम, राजाराम आदि ने केंद्र पर समय से तौल होने के साथ ही समय पर भुगतान किए जाने की मांग की है। बजाज शुगर मिल रुधौली के जनरल मैनेजर उमेश प्रताप शुक्ला ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण मिल बंद हो गई थी। इससे सेंटरों पर जाम लग गया था। इस कारण पर्ची रोक दी गई थी। मिल से संबंधित किसानों का जब तक खेत में गन्ना खड़ा रहेगा, तब तक मिल बंद नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed