फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आचार संहिता उल्लघंन करने पर यूपी-100 पर भी करें शिकायत

आचार संहिता उल्लघंन करने पर यूपी-100 पर भी करें शिकायत

Wed, 13 Mar 2019 10:23 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Wed, 13 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लघंन करने पर यूपी-100 पर भी करें शिकायत
लोकसभा चुनाव का 'महासंग्राम' - फोटो : Amar Ujala
सिद्धार्थनगर। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी जानकारी पुलिस कंट्रोल की सेवा यूपी-100 पर भी कर सकेंगे। सूचना देने के बाद संबंधित क्षेत्र में चलने वाली टीम पकड़ेगी इसके बाद आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम भी लगा दी गई है, जो जगह- जगह चेकिंग करने के साथ ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। आचार संहिता का पालन करने के लिए प्रशासन हर तरह से सतर्क है। चुनाव में वोटरों को कोई शराब, रुपये, वस्त्र व अन्य सामग्री का प्रभोलन देकर अपने पक्ष न करें। लिहाजा चुनाव आयोग ने इस प्रकार की वस्तुओं के मिलने के बाद उचित कागजात नहीं मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके लिए विधानसभावार फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन किया है, जो नियमित क्षेत्र का भ्रमण कर रही है। इस टीम में एक मजिस्ट्रेट के अलावा एक एसआई व दो आरक्षी को तैनात किया गया है। यह जगह-जगह चेकिंग कर रहे हैं। साथ ही सूचनाओं के मिलने के बाद भी मौके पर पहुंचकर पकड़ने के बाद संबंधित थाने में केस दर्ज करवाएंगे। शराब, रुपये, वस्त्र व अन्य सामग्री भारी मात्रा मेें दिखने के बाद कोई भी व्यक्ति संबंधित थाने व पुलिस कंट्रोल रूम की सेवा यूपी-100 पर भी सूचलना दे सकता है। सूचना देने का वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में एसपी डॉक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। मतदाताओं को प्रलोभन देना अपराध है। शराब, वस्त्र आदि सामग्री वितरण करने की जानकारी मिलने के बाद कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम व संबंधित थाने को सूचना दे सकता है। उक्त व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश का पालन करें
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय के लिए अलग से बैंक खाता खोला जाना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी व्यय विनोद कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय अनुवीक्षण के लिए निर्देश पुस्तिका निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशों को हिंदी भाषा में जारी कर दिया है। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी पुस्तिका पर आयोग के जारी दिशा-निर्देशों का अवलोकन करें। उन्होंने जारी सूचना के माध्यम से बताया कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को अपने निर्वाचन व्ययों के समस्त भुगतान के लिए एक अलग से बैंक खाता खोला जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पूर्व समस्त राजनीतिक दलों एवं चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों को इस संबध में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली
बढनी। स्थानीय डाक बंगले पर बुधवार को युवा कांग्रेस की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद द्विवेदी व विधानसभा अध्यक्ष खालिद अबी के अगुवाई मे हुई। बैठक में पचास से अधिक लोगों ने कांग्रेस की नीतियों को बेहतर मानते हुए सदस्यता ग्रहण किया। दिलीप पांडेय, सुमित कुमार, सतीश पांडेय ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है। महा सचिव पंकज चतुर्वेदी ने कहा अब चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी लोग जन संपर्क तेज कर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाए। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस दौरान नगर अध्यक्ष सलीम खान, अश्वनी श्रीवास्तव, अशोक प्रजापति, मतीवुल पठान, मुश्ताक अहमद, अबरार वेग आदि मौजूद रहे ।


शोहरतगढ़ तहसील में खुला निर्वाचन कंट्रोल रूम
शोहरतगढ़। लोकसभा चुनाव से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए तहसील में निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया। एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि तहसील में स्थापित कंट्रोल रूम में किसी भी समय निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं को प्राप्त कराया जा सकता है। प्राप्त सूचनाओं को नोट कर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाएगा। कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय को बनाया गया है। कंट्रोल रूम में नियुक्त कर्मचारी फोन पर शिकायत दर्ज कर इसकी सूचना रिटर्निंग अधिकारी को देंगे। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि जनता आचार संहिता उल्लंघन की कोई भी शिकायत कंट्रोल रूम के फोन नंबर-05544-263385 पर दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम से निर्वाचन फ्लाइंग स्क्वायड टीम, सेक्टर अफसर फ्लाइंग स्क्वायड, वीवीपैट/ईवीएम ट्रेनर प्रभारी निरीक्षक को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed