फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नीति व नीयत के बहाने साधा भाजपा पर निशाना

नीति व नीयत के बहाने साधा भाजपा पर निशाना

Fri, 10 May 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
नीति व नीयत के बहाने साधा भाजपा पर निशाना
नीति व नीयत के बहाने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन

जिले में पहली बार आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गिनाया पार्टी का एजेंडा
लोगों को जागरूक होकर पार्टी और नेता को पहचान करने पर दिया जोर
बुद्ध भूमि का हवाला देते हुए भाजपा के अहंकार को तोड़ने की बात की
परमात्मा शुक्ल
सिद्धार्थनगर। बेहद सधे अंदाज और कसे शब्दों के साथ बिना लाग-लपेट के जिले में पहली बार आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नीति और नीयत के बहाने भाजपा को घेरा। लोगों का नब्ज पकड़ते हुए उन्होंने किसानों का दर्द कुरेदा और रोजगार की बात की। बुद्ध भूमि का हवाला देते हुए भी उन्होंने भाजपा के अहंकार को तोड़ने पर जोर दिया।
पूर्व के चुनावों में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जिले में जनसभाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार चुनाव में उनकी जगह पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा हुई। 26 मिनट के संबोधन में वह किसी पार्टी या नेता पर हमलावर मुद्रा में नहीं, बल्कि लोगों को समझाने की मुद्रा में नजर आईं। लोगों को जागरूक होकर अपने प्रत्याशी, पार्टी और उसके नेता की नीति और नीयत को समझने पर जोर दिया। बताया कि इस चुनाव में आ रहे नेताओं के पिछले रिकॉर्ड को देखें और उनके द्वारा किए गए चुनावी वादों को भी परखें और समझे। किसने अपने वादों को संजीदगी के साथ निभाया और कौन इसे जुमलेबाजी समझकर भूल गया। उन्होंने भाजपा पर स्थानीय मुद्दों और समस्याओं पर बात न करके पाकिस्तान का नाम लेकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। किसानों व नौजवानों के दर्द को कुरदते हुए वे अन्नदाता के उपज का उचित मूल्य दिलाने और रोजगार दिलाने के नाम पर दोनों को साधते हुए दिखीं। वहीं बुद्ध भूमि का हवाला देते हुए उन्होंने भाजपा को अहंकारी बताते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के विचार सत्य, अहिंसा व अहंकार को तोड़ने वाला है।
विज्ञापन


धूप में भी सड़क किनारे खड़ी रही भीड़
सड़क के दोनों किनारों पर लोग कड़ी धूप में भी खड़े होकर प्रियंका गांधी का भाषण सुनते नजर आए। यहां तक कि जनसभा में मौजूद कई लोगों का कहना था कि हमें बुलाया नहीं गया था, फिर भी स्वेच्छा से खुद प्रियंका गांधी को सुनने आए हैं। सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में था। प्रियंका को देखने के लिए युवा काफी तत्पर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मंच पर मौजूद रहे कई कांग्रेसी नेता
कार्यक्रम स्थल पर लगे दूसरे मंच पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल सिंह, आरके चौधरी, कैलाश पंक्षी, प्रमोद उपाध्याय, काजी सुहैल, किरन शुक्ला, अभिषेक सिंह पटेल, सच्चिदानंद पांडेय, रामचंदर पांडेय, केदार सिंह, इनामुर्रहमान और गुल मोहम्मद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed