फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   - 35 करोड़ से सवेरगी पांचों विधानसभा के सड़कों की सूरत

- 35 करोड़ से सवेरगी पांचों विधानसभा के सड़कों की सूरत

Thu, 20 Dec 2018 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
- 35 करोड़ से सवेरगी पांचों विधानसभा के सड़कों की सूरत
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में होने हैं काम, सीएम को विधायकों ने भेजे प्रस्ताव
विज्ञापन

इटवा विधायक ने चार सड़कों का भेजा है प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों की सूरत संवरेगी। इसके लिए विधायकों ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच करोड़ रुपये के कार्य होने हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र में 10 किलोमीटर की एक सड़क का काम होगा। इसके लिए विधायक ने प्रस्ताव भी दे दिया है। यह काम विधायक निधि से इतर होंगे।

ग्रामीण इलाकों की अधिकांश सड़कें बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। इन सड़कों की दशा सुधारने के लिए मुख्यमंत्री ने विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से पांच-पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव मांगा था। विधानसभा सत्र शुरू होने के बाद जिले के पांचों विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भी सौंप दिया है। डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह पहल विधानसभा क्षेत्रों की सूरत बदलेगी। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के गालापुर से चौखड़ा तक छह किलोमीटर सड़क का निर्माण सहित नाली निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है। कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही ने बताया कि सोहांस क्षेत्र में दस किलोमीटर सड़क का प्रस्ताव दिया गया है। इटवा विधायक डॉ सतीश द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र की चार सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। बताया कि पांच किलोमीटर से अधिक लंबे सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगा। जबकि उससे छोटे सड़कों का निर्माण सिंचाई निर्माण खंड की ओर से होगा। यह बजट विधायक निधि से अलग है। सिंचाई निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि जनप्रतिनधियों ने यह प्रस्ताव सीधे मुख्यमंत्री को सौंपा है। वहां से निर्देश मिलने के बाद प्रस्तावों का प्रारूप तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed