{"_id":"5c02aab5bdec224162108a0a","slug":"181543678645-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 62 की जांची गई एचआईवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 62 की जांची गई एचआईवी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम आवास कालोनी में फीता काटकर उद्घाटन करते सीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यालय स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जहां 62 पुरुष व महिलाओं की एचआईवी जांच हुई। इस दौरान सभी की रिपोर्ट नकारात्मक आई। इस दौरान संभावित टीबी के मरीजों की जांच के लिए डीटीसी के लिए रेफर किया गया।
शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग व स्वयंसेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र द्वारा किया गया। सीएमओ ने कहा कि जनता को सेहत की जांच कराने के लिए समय-समय पर पहल करनी चाहिए। विभाग की ओर से आए दिन शिविर लगाए जाते हैं जिसमें पहुंचकर जांच कराएं।
एचआईवी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस रोग का उपचार भले ही हो रहा है, पर इससे पूरी जिंदगी व परिवार तबाह हो जाता है। इससे स्वयं के साथ दूसरों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कॉलोनी में रह रहे 62 पुरुषों, महिलाओं की एचआईवी जांच हुई, सभी की रिपोर्ट नकारात्मक रही। शिविर में पहुंचे संभावित टीबी मरीजों को डीटीसी के लिए रेफर किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, चिकित्साधिकारी डीटीसी डॉ. अफरोज नैयर, जिला टीबी एचआईवी समन्वयक उस्मान खां, जिला पीपीएम समन्वयक सतीश मिश्र समेत कौशलेश मिश्रा, फिरोज अहमद, आशुतोष मिश्रा, अनिरुद्ध पाठक, अख्तर आदि मौजूद रहे।