{"_id":"5b93f28b867a557ff9673b47","slug":"181536422539-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने गृह विद्यालय में पहुंच भावुक हो उठे पूर्व डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने गृह विद्यालय में पहुंच भावुक हो उठे पूर्व डीजीपी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ थाने का निरीक्षण करते अनुसुचित आयोग के अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष व पूर्व डीजीपी बृजलाल शनिवार को अपने गृह विद्यालय शिवपति इंटर कॉलेज में पहुंचे। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. हेमंतराज उपाध्याय, जूनियर लेफ्टिनेंट बृजेंद्र मणि त्रिपाठी व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामविलास यादव से मुलाकात की। मुख्य अतिथि को कॉलेज के प्रार्थना स्थल पर एनसीसी के छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। विद्यालय में पहुंचने के बाद पूर्व डीजीपी बृजलाल भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए शिक्षा और शिक्षक का महत्व व्यक्ति के लिए बहुत होता है। अपने गुरुजनों के आशीर्वाद व बेहतर शिक्षा की बदौलत ही मैंने हर चुनौतियों का सामना कर कामयाबी के शिखर पर पहुंचने में सफलता अर्जित की। प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि अनुशासन व कठिन परिश्रम से शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने से विद्यार्थी अपने सपनों को सहजता से प्राप्त कर सकता है। इस दौरान रमेश यादव, सुशील सिंह, अरुण कुमार, हरिश्वर वाजपेई, शिवराम त्रिपाठी, प्रमोद पाल, हरिश्चंद्र अग्रहरि, रामसागर, शिवपूजन चौधरी, रामप्रताप सिंह, मकबूल आलम खान, विद्यार्थी संजय चौधरी, शिवमधर द्विवेदी, सुनील, दुर्गेश, राघवेंद्र, आशीष चौधरी, रमेश भारती, सुधा साहनी, पूजा अग्रहरी, नीता विश्वकर्मा, स्वर्णिमा त्रिपाठी, विभा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष ने थाने का किया निरीक्षण
शोहरतगढ़। शनिवार को एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष व पूर्व डीजीपी बृजलाल ने शोहरतगढ़ थाने का निरीक्षण कर सीएम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया। इस दौरान थाना परिसर में लगे पौधरोपण देखकर सीओ सुनील सिंह व एसओ रणधीर कुमार मिश्रा की पीठ थपथपाई। मौके इंस्पेक्टर शिवाजी राव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हौसला प्रसाद यादव, एसआई देवानंद सिंह, अनुज यादव, रमाशंकर राय, रामकंवल, अमित वर्मा, ललित मोहन राव, सिपाही रमाशंकर यादव, अखिलेश कुमार, अखंड प्रताप शर्मा, रग्घु, राघवेंद्र, आनंद प्रताप चौरसिया, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश पाठक, कंप्यूटर प्रभारी अविनाश कुमार गौरव आदि मौजूद रहे।