{"_id":"5b648e834f1c1b764d8b6455","slug":"181533316739-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की भूमिका की जांच करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की भूमिका की जांच करें
siddharthnagar
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बेहतर पठन-पाठन का माहौल बनाने के साथ ही शिक्षकों की भूमिका के परीक्षण को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। शिथिल अध्यापकों की सूची देने के लिए हिदायत दी गई है। वहीं, पांच बिंदुओं पर सभी बीईओ की जवाबदेही तय की गई है।
बीएसए कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका अहम हैं। छात्रों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति का गंभीरता पूर्वक सर्वेक्षण हो रहा है। इसमें भूमिका अहम है। बगैर सूचना के विद्यालयों से गायब रहने वाले शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों की सूची देने, अवैतनिक अवकाश पर रहने वाले अध्यापकों का संपूर्ण विवरण देने, विभागीय आदेश व बीईओ के कार्यमुक्ति के मूल तैनात विद्यालय से अन्यत्र स्कूल पर कार्यभार ग्रहण करने वालों की सूची, एक दिन से अधिक दिन बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले, गैरहाजिर रहने की दशा में अवकाश की सूचना पत्र व्यवहार पर अंकित नहीं होने वाले की सूची देने की हिदायत दी। बीएसए ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाले शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुुदेशकों के अलावा जवाबदेही खंड शिक्षा अधिकारियों की भी तय की गई है।
राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर आयोजित विविध कार्यक्रमों की सफलता के लिए सतत प्रयास किए जाएं। खंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु, गोपाल जी मिश्र, चन्द्र भूषण पांडेय, शिव कुमार, छनमन प्रसाद, राम कृष्ण चौरसिया, शिव सागर चतुर्वेदी, जिला समन्वयक सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, लिपिक राकेश मणि त्रिपाठी, सुशील श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा व अंबरीश श्रीवास्तव मौजूद रहे।