फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सड़कें बनीं तालाब, पानी में डूबे दफ्तर-आवास

सड़कें बनीं तालाब, पानी में डूबे दफ्तर-आवास

Sun, 13 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
सड़कें बनीं तालाब, पानी में डूबे दफ्तर-आवास
सिद्धार्थनगर। लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात से जिले में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में हर तरफ पानी लग चुका है। रविवार को नगर की सड़कें तालाब बन गईं। कलेक्ट्रेट से लेकर सभी प्रमुख कार्यालय और आवासों में जहां पानी भर चुका है, वहीं लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राज मार्ग पर कई जगह सड़क पानी में डूब गई है। जोगिया के निकट सड़क उच्चीकरण के लिए डाला गया हॉट मिक्सिंग प्लांट पूरी तरह डूब चुका है। कृषि भवन के ठीक सामने पुलिया के जाम होने के कारण साड़ी मोहल्ले के सभी घरों में लगभग एक फीट तक जलभराव है, जिससे लोग काफी मुश्किल में हैं। सीडीओ आवास में भी छह इंच से एक फीट तक पानी घुस गया।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश ने जिले की सूरत बिगाड़ दी है। रविवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो कई क्षेत्रों में सड़कें पानी में डूब चुकी थी। मुख्यालय के खजुरिया रोड पर एक फीट तक पानी भर गया था। भीमापार रेलवे क्रॉसिंग, साड़ी तिराहा, कृषि भवन के पास एनएच पर पानी बहता रहा। ड्रेनेज खंड कार्यालय के सामने नौगढ़-उसका मार्ग पर पानी जमा हो गया। सरकारी कार्यालयों की भी यही दशा रही। पीडब्लूडी कार्यालय, रेस्ट हाउस व आवासीय कॉलोनी में पानी घुसने से अंदर जाने में दिक्कत हो रही है। सीडीओ आवास पूरी तरह से पानी से घिरा हुआ है। दोपहर बाद तक यहां दो-दो पंपिंग सेटों के सहारे पानी निकालने का प्रयास जारी रहा। सेवायोजन कार्यालय तक जाने वाला मार्ग पानी में डूब चुका है, इस मार्ग पर लोगों के घरों में भी पानी जमा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व राजकीय पुस्तकालय चारों तरफ से पानी में डूबा है। यहां पानी निकालने का भी कोई इंतजाम नहीं है। सदर थाने का आरक्षी आवास जहां पूरी तरह पानी में डूबा है, वहीं जोगिया-उदयपुर कोतवाली के इर्द-गिर्द पानी भरा हुआ है कि गाड़ियां तक पानी में डूबी हैं। महिला थाना भवन पूरी तरह से पानी घिरा होने के कारण आने-जाने का मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है। जिला जेल के इर्द-गिर्द जलभराव के कारण मछली पकड़ने वालों ने जाल डाल रखा है। लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर साड़ी तिराहे से लेकर सनई चौराहे तक कई स्थानों पर पानी बह रहा है। इस मार्ग के उच्चीकरण का कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य के लिए जोगिया उदयपुर के निकट डाला गया हाट मिक्सिंग प्लांट पूरी तरह से पानी में डूब चुका है। प्लांट पर खड़े डंफर, ट्रक और रोलर आदि वाहन पानी में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed