{"_id":"594a58974f1c1b30048b46e6","slug":"181498044567-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क भाकियू ने किया योगासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क भाकियू ने किया योगासन
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाकियू (अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बांसी-नौगढ़ हाईवे पर सनई चौराहे के पास योगासन किया। बीच सड़क पर योग करते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। किसानों के सभी कर्जे माफ करने की मांग की।
चौराहे पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष बीच सड़क बैठे कार्यकर्ताओं ने शीर्षासन, हलासन, वृक्षासन, सुखासन के जरिए अपना विरोध प्रदर्शित किया। करीब एक घंटे तक कार्यकर्ता सड़क पर बैठे रहे। प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन प्रेषित किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार की नीतियां किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने मंदसौर घटना की न्यायिक जांच कराने, सभी छोटे-बड़े किसानों का कृषि ऋण 31 दिसंबर तक पूरा माफ करने, बिना ब्याज ऋण मुहैया कराने, किसान आयोग का गठन करने, लावारिस पशुओं को फसल को नुकसान पर अंकुश लगाने, किसानों को उपज की लागत छोड़कर 50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग की। कहा कि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो भाकियू मुंहतोड़ जवाब देगी। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, बस्ती मंडल मंत्री महेंद्र कुमार चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, नरसिंह पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, पप्पू बाबा, बाबूराम लोधी, मो.इस्लाम, राजेंद्र चौधरी, मुरलीधर, रामसमुझ गुप्ता, सरवन कुमार, मो.हदीस, कन्हैया प्रसाद, राकेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।