फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   18 corona postive found

बीएसएनएल कर्मी सहित 18 कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 01 Aug 2020 06:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
18 corona postive found
बीएसएनएल कर्मी सहित 18 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

गोरखपुर से रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
जनपद में अब तक पाए जा चुके हैं 810 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बीएसएनएल कार्यालय के कर्मी समेत 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। शनिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 810 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 484 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 314 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 12 लोगों की मौत हुई है।

संकट बन चुके कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ रही है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीज मिले रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक के कंदवा, बीएसएनएल, रामनगर में एक-एक, उसका ब्लॉक के भिटिया में एक, बर्डपुर ब्लॉक के बर्डपुर बाजार में पांच, बहादुरपुर में दो, जोगिया के भिटिया मिश्र में एक, बढ़नी बाजार में एक, भनवापुर के पेड़रियाजोत में एक, शोहरतगढ़ पड़रिया परसा में दो, खुनियांव के तलपुरवा में एक, इटवा के तेनुवा बृजभारी में एक व्यक्ति सहित 18 लोगों का सैंपल संदेह के आधार पर गया था कि यह लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में सभी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 18 संक्रमित मिले हैं, उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed