फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   perform bap re bap drama

‘बाप रे बाप’ ने दी बुजुर्गों के सम्मान की सीख

Thu, 06 Dec 2018 11:09 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 06 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
perform bap re bap drama
हास्य के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया सोचने पर मजबूर। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव के दूसरे दिन हास्य नाटक ‘बाप रे बाप’ के माध्यम से कलाकारों ने लोगों बुजुर्गों का सम्मान करने की नसीहत दी और जिंदगी के सच से रूबरू कराया।
विज्ञापन


लखनऊ की सांस्कृतिक, शैक्षिक सामाजिक संस्था की नाट्य प्रस्तुति ‘बाप रे बाप’ में घर की परिस्थितियों से आजिज होकर पिता जी घर से चले जाते हैं। कुछ समय बाद पति-पत्नी में भी तकरार बढ़ जाती है। ऐसे में नौकर एक पंडितजी के माध्यम से एक शख्स को पिता बनाकर लाता है। नया पिता असली पिता की आदतों से हूबहू मिलता है। सदमे के कारण वह बोल नहीं पाता है। बाद में अपने दोस्त के माध्यम से वास्तविक पिता वहां पहुंच जाते हैं। वह यह बताते हैं वे बहू को बताकर गए थे।  इसमें कुत्ते तक को डायबिटीज है इसलिए पड़ोस में भी मीठा नहीं पकने देते और एक सच्चाई क्या जिंदगी है इन बड़े लोगों की भी प्याज जैसी। ये दोनों डायलाग लोगोें को लोटपोट होने पर मजबूर कर देते हैं। इसके लेखक पद्मश्री केपी सक्सेना है। निर्देशन सरिता यादव की अगुवाई में नाट्य प्रस्तुति में अमन सिंह, धीरेन्द्र पांडेय, अभिषेक कुमार, अनुराग शर्मा, रविन्द्र नाथ यादव, असरोज यादव, शुभम, राहुल यादव, स्नेहा की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed