{"_id":"5bec511abdec226991726893","slug":"171542213914-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगते सूरज को अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगते सूरज को अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
सूर्य देवता को अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। उगते सूरज सूरज को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने छठ का समापन किया। सिद्धार्थनगर समेत प्रमुख कस्बों में स्थित छठ घाटों पर तड़के ही परिजनों के साथ महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं की कठिन परीक्षा ली और कोहरे के कारण 6 बजकर 58 मिनट पर दर्शन दिया। इसके बाद उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया।
बुधवार को सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर महिलाओं ने अपने घर-परिवार के साथ ही लोक मंगल की कामना की। शहर के उत्तरी छोर पर स्थित जमुआर घाट पर भोर 4 बजे से ही व्रती महिलाओं का जुटान शुरू हो गया। इस दौरान उगते सूरज को अर्घ्य दिया। इस बीच छठ मइया के गीत केलवा के पात पर उगलेन सूरज देव गाकर लोगों ने लोकमंगल की कामना की। छठ पर्व के मद्देनजर पथ प्रकाश, टेंटे व्यवस्था के अलावा सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। सांसद जगदंबिका पाल, उनकी पत्नी स्नेहलता पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा नेता डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय, भुवनेश्वर शर्मा आदि की उपस्थिति रही। डुमरियागंज कार्यालय के मुताबिक आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं की टोली राप्ती नदी के तट व ग्रामीणांचल में तालाबों के किनारे की ओर कूच कर गई थी। दीपक लेकर महिलाएं मंगल गीत गातीं उनके पीछे थीं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि भी घाट पर पहुंचकर व्रतियों को अर्घ्य दिया। जखौली, संगवार आदि गांवों में स्थित पोखरों पर भी छठ मईया का पूजन अर्चन किया गया। विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीनादेवी अग्रहरि द्वारा लंगर का भी आयोजन किया गया। पंडित राकेश शास्त्री, राहुल सिंह, भोलू सिंह, राकेश उर्फ गप्पू रावत, प्रेम प्रकाश उर्फ बंटू गुप्ता, दीपा गुप्ता, कुन्दन, सुधांशू, भोला सोनी, प्रह्लाद कसौधन, संजय सोनी, विशाल, विकास सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। चप्पे-चप्पे पर एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद, सीओ महेन्द्र सिंह देव, इंसपेक्टर प्रदीप सिंह, ईओ शिव कुमार की नजर रही।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत की ओर से शिवबाबा घाट पर भक्ति जागरण में गायक कलाकार अयोध्या के चिंटू सागर व अमेठी की वंदना वर्मा ने छठ पूर्वज पर आओ चली छठी मइया के पूजन करें सहेली घटवा पर, छठी मइया की कृपा से दुखवा होई दूर आदि भक्ति गीत का श्रोताओं ने रात भर आनंद लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में एसओ रणधीर कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ घाट स्थल पर तैनात रहे। इस दौरान नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन, हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, ईओ राम सिंह आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
पुत्र और पति की दीर्घायु की कामना की
बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में सूर्य षष्टी व्रत रखकर महिलाओं ने पुत्र व पति के दीर्घायु की कामना की। मोहाना थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव मय फोर्स ने खुद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। अजय जायसवाल, राजकमल जायसवाल, राजकुमारी पांडेय, ओमप्रकाश यादव आदि की उपस्थिति रही। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक छठ पर्व के अवसर पर बांसी में रानी मोह भक्त राजलक्ष्मी स्नान घाट पर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं का ताता लगा रहा महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगी। सांसद जगदंबिका पाल, उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी, नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर रवि कांत मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अरविंद कुमार अपने अपने महकमे के साथ घाट पर डटे हुए हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र दूबे, सभासद मंगल चौरसिया, रामगोपाल अग्रहरि, धर्मेन्द्र, नीलेश निषाद, अजय वर्मा, रामशरण मौर्य आदि उपस्थित रहे। उस्का बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे समेत आसपास के घाटों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन-अर्चन की।