फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   धूंल फांक रही डिजिटल एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन खराब

धूंल फांक रही डिजिटल एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन खराब

Thu, 23 Aug 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
धूंल फांक रही डिजिटल एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन खराब
सरकारी अस्पताल का हाल, मरीज दिखे बेहाल - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे मशीन शो-पीस बनी हुई है। जबकि अल्ट्रासाउंड मशीन भी 15 दिनों से खराब है। इससे अस्पताल में आनेवाले मरीजों को प्रतिदिन निराश लौटना पड़ रहा है। संबंधित कार्यदायी संस्था की लापरवाही को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने महानिदेशक को खराब मशीनों की मरम्मत करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नेपाल के सीमावर्ती गांवों समेत जनपद की लगभग 30 लाख की आबादी की सेहत की जिम्मेदारी उठाना वाला संयुक्त जिला अस्पताल इन दिनों छोटी-छोटी समस्याओं से जूझ रहा है। इसके पीछे उच्च स्तर से नामित कार्यदायी संस्थाओं की ओर से बरती जा रही लापरवाही बताई जा रही है। एक्सरे-मशीन 100 एमएम में प्राय: तकनीकी खराबियों के साथ ही दो माह से डिजिटल एक्सरे-मशीन का क्रियाशील न होना मरीजों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में एक्स-रे कराने के लिए आने वाले मरीजों व उनके साथ तीमारदारों को भी निराश लौटना पड़ रहा है। दूरदराज से आने वालों का समय बर्बाद होने के साथ ही आर्थिक क्षति भी हो रही है। गुरुवार को भवानीगंज क्षेत्र से अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने आए राम लखन का कहना था कि पहले से पता होता तो नहीं आते। इससे धन व समय का बचत होता। जानकारी के बाद प्राइवेट एक्स-रे कराने की पहल करते। लोटन क्षेत्र से आईं राजमती का कहना था कि पिछले एक सप्ताह में दो बार आ चुकी हैं, पर मशीन खराब होने से एक्सरे नहीं हो पा रहा है। वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं लिहाजा बाहर जाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि डिजिटल मशीन व खराब पड़े अल्ट्रासाउंड मशीन क्रियाशील न होने के पीछे शासन स्तर से नामित एक संस्था के जिम्मेदारों की लापरवाही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि दोनों प्रकरणों को संज्ञान में लाते हुए महानिदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से क्रियाशील कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed