फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एक्सईन विद्युत को फटकार, बाढ़ पर सतर्कता के निर्देश

एक्सईन विद्युत को फटकार, बाढ़ पर सतर्कता के निर्देश

Sat, 11 Aug 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
एक्सईन विद्युत को फटकार, बाढ़ पर सतर्कता के निर्देश
सेमिनार हाल में बैठक करते पीडब्ल्यूडी के सचिव समीर वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले के नोडल अफसर व सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा ने रिपोर्ट बेहतर न होने पर अधिशासी अभियंता विद्युत को कड़ी फटकार लगाई। भविष्य में सुधार लाने की हिदायत दी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधरोपण कराने के साथ ही संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के सेमिनार हाल में रविवार को प्रदेश के सचिव लोक निर्माण विभाग व नोडल अफसर समीर वर्मा ने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित जनपद की गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा तैयार प्रगति पुस्तिका में खामी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। भविष्य में कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को पौधरोपण के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने की हिदायत दी। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयार कार्ययोजना के मुताबिक विशेष सतर्कता के निर्देश दिए। सभी उपजिलाधिकारियों को गत वर्ष बाढ़ के दौरान पीड़ितों को मिलने वाली धनराशि का वितरण शत-प्रतिशत कराने के लिए भी निर्देशित किया। इससे पूर्व पुलिस विभाग अंतर्गत क्राइम ब्रांच के नए भवन निर्माण की गुणवत्ता को देखा। इस दौरान डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला समेत डीएफओ वीके मिश्रा, सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, जिविनि डॉ. राज बहादुर मौर्य, समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, डीईएसटीओ राजेश कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. फणीश सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed