{"_id":"5981b9444f1c1b24088b4d79","slug":"171501673796-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष में खराब हो गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष में खराब हो गई सड़क
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया (बस्ती)। प्रधानमंत्री सड़क योजना में बनी जिगनिहवा-चेतिया मार्ग जर्जर हालात में पहुंच गई है। दो वर्ष में रोड पूरी तरह से टूट गई है। हालात यह है कि गड्ढों के बीच रोड खोजना पड़ता है। रोड पर सफर करना खतरों से खाली नहीं है। जिम्मेदार रोड की मरम्मत कराने के नाम पर कन्नी काट रहे है।
जिगनिहवा-चेतिया मार्ग बदहाल है। रोड स्थित पारसी नाला पर बने पुल के दोनों तरफ खतरनाक गड्ढे बन गए हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। रोड का निमार्ण प्रधानमंत्री सड़क योजना में हुआ था। दो वर्ष में ही रोड ध्वस्त हो गई। गड्ढों में गिर कर बाइक चालक चोटिल होते रहते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण यूनुस, हरीश चौरसिया, हरिवंश, संजय चौरसिया, कन्हैया वर्मा, घनश्याम, भानू प्रताप निषाद, बालकेश्वर निषाद, उमेश गौतम, हरीशचंद्र गौतम, पारसमणि त्रिपाठी, मौलिचंद्र मिश्र, राकेश गुप्ता, अजय तिवारी, प्रकाश चौरसिया, राधेश्याम गुप्ता आदि ने प्रशासन से जल्द रोड मरम्मत कराने की मांग किया है।