फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   17 corona positiv found

दो पुलिसकर्मी समेत 17 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 05 Oct 2020 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
17 corona positiv found
दो पुलिसकर्मी समेत 17 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 3245 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिसकर्मियों समेत जिले 17 कोरोना संक्रमित मिले। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3245 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2911 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 301 का इलाज चल रहा है। अब तक 33 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक पांच मरीज बांसी ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें नगवा गांव में चार और दरहरा गांव में एक संक्रमित मिला। भनवापुर के रतनपुर गांव में तीन संक्रमित मिले। नौगढ़ के पुलिस लाइंस में दो और आर्यनगर में एक संक्रमित मिला। खेसरहा के कलनाखोर और बगुलहवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बर्डपुर कस्बा और डुमरियागंज ब्लॉक के तेलडिहवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 17 संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed