{"_id":"63b9b8b02010124f777cc2b1","slug":"17-bighas-of-defaulter-s-land-attached-siddharthnagar-news-gkp463559362","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बकायेदार की 17 बीघा जमीन कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बकायेदार की 17 बीघा जमीन कुर्क
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन ने पलिया निधि गांव में की कार्रवाई
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र ग्राम पलिया निधि निवासी बकायेदार जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड सिद्धार्थनगर में कार्यरत सचिव की 17 बीघा जमीन को शनिवार को नायाब तहसीलदार गौरव कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कुर्क किया।
एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि बकायेदार द्वारा जल्द बकाया धनराशि जमा नहीं किया गया तो भूमि की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड सिद्धार्थनगर में कार्यरत सचिव वीरेंद्र कुमार मिश्र पर सहकारी फेडरेशन लिमिटेड का 74 लाख 73 हजार 509 रुपये का बकाया है। आरसी जारी की गई है।
बकाये की रकम नहीं जमा करने पर उनकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए नायब तहसीलदार व राजस्व टीम को निर्देशित किया गया था। शनिवार को टीम ने उनके पलिया निधि गांव पहुंचकर उनकी 17 बीघा जमीन को चिह्नित कर चारों तरफ से लाल झंडी लगवाकर जमीन को कुर्क किया। उन्होंने कहा कि तहसीलदार को वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।