फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   1.67 lakh fine on 71 farmers for burning stubble, order to stop salary of 22 employees

Siddharthnagar News: पराली जलाने वाले 71 किसानों पर 1.67 लाख जुर्माना, 22 कर्मचारी का वेतन रोकने का आदेश

Tue, 21 Nov 2023 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
1.67 lakh fine on 71 farmers for burning stubble, order to stop salary of 22 employees
पांचों तहसील में अब तक 117 हो चुकी घटनाएं, 71 की हुई पुष्टि
विज्ञापन


पराली जलाने पर 18 किसानों से 45 हजार वसूला गया जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। पराली जलाने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। अब तक 18 किसानों से 45 हजार की वसूली के साथ 71 किसानों को 1.67500 रुपये जुर्माना लगाते हुए नोटिस भेजा गया है। एक न्याय पंचायत में दो से अधिक स्थानों पर पराली जलने वाले न्याय पंचायत स्तर के 22 कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। नौ ब्लॉक स्तर के नौ व तहसील स्तर के चार जिम्मेदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।


पराली जलाने वाले लोगों को रोकने के लिए कृषि विभाग की तरफ से न्याय पंचायत,ब्लॉक व तहसील स्तर पर अधिकारी कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके बाद भी जिले में लगातार पराली जलाई जा रही है। इससे ड्यूटी पर लगे जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहा है। इतनी बड़ी फौज होने के बाद भी आखिर पराली जलाने वालों पर अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है, जबकि कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि पराली जलने से खेत की मिट्टी की उर्वराशक्ति कम हो जाएगी। अगर निरंतर जलता रहा तो खेत बंजर हो जाएगा। इतना ही नहीं पराली जलने से हो रहे धुआं से गांव के अलावा सड़क पर चलने वाले लोग भी काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed