{"_id":"61f2e162787bb31a076396e4","slug":"166-people-found-corona-infected-in-two-days-siddharthnagar-news-gkp4250264179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 166 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 166 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में 166 लोग मिले कोरोना संक्रमित
सिद्धार्थनगर। जिले में दो दिन में 166 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 87 और बृहस्पतिवार को 79 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट करा दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीज जिले में पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार और बृहस्पतिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 166 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार बांसी ब्लॉक क्षेत्र में छह, बढ़नी नौ, भनवापुर में आठ कोरोना संक्रमित मिले। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में 13 संक्रमित मिले। इटवा क्षेत्र में सात और खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। नौगढ़ में 18 और मिठवल क्षेत्र में 14 संक्रमित मिले। लोटन क्षेत्र में चार संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ में दो और उसका क्षेत्र में एक संक्रमित मिला।
इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। वहीं, बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बांसी ब्लॉक क्षेत्र में 11 संक्रमित मिले। भनवापुर क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। डुमरियागंज में चार और इटवा में दो संक्रमित मिले। खेसरहा क्षेत्र में सात और मिठवल में चार संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 24 संक्रमित मिले। बर्डपुर क्षेत्र में नौ और उसका में चार संक्रमित मिले। जोगिया क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। दो अन्य संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य टीम ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया है। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया दो दिन में 166 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें होम आइसोलेट कर दिया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।