फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अवैध खनन कर माफिया लगा रहे है राजस्व को चपत

अवैध खनन कर माफिया लगा रहे है राजस्व को चपत

Wed, 13 Mar 2019 10:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन कर माफिया लगा रहे है राजस्व को चपत
अवैध खनन कर माफिया लगा रहे राजस्व को चूना
विज्ञापन

इटवा क्षेत्र में रात के अंधेरे में होता है अवैध खनन
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। तहसील क्षेत्र में प्रदेश सरकार की किसानों को दी गई मिट्टी की खनन छूट का फायदा खनन माफिया उठा रहे हैं। हालत यह है कि स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के चलते तहसील क्षेत्र में रात के अंधेरे में मिट्टी की अवैध खनन कर खनन माफिया लाखों रुपये प्रति माह सरकारी राजस्व को चूना लगा रहे हैं। मगर जिम्मेदार अवैध खनन को लेकर बेखबर हैं।

शासन की ओर से किसानों की जरूरत के लिए मिट्टी खनन पर रोक लगा दिया गया है। मिट्टी खनन की छूट स्थानीय तहसील क्षेत्र के खनन माफिया उठा रहे हैं। यहां के खनन माफिया अपनी किराए पर बाहर से लाए गए जेसीबी मशीन से पूरी रात खनन करते हैं। ऐसा वह उच्च अधिकारियों की नजरों से बचने के लिए करते हैं। बताया जाता है कि इस अवैध खनन में स्थानीय पुलिस की भी भूमिका बताई जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों की माने तो यह खनन अवैध मिट्टी तक ही सीमित नहीं है। बल्कि बूढ़ी राप्ती नदी के इमिलिया, गदाखौवा व सोनौली नानकार के घाटों से बालू व भट्ठें में ईंट की पथाई में प्रयोग किए जाने वाले पीली मिट्टी की भी है। माफिया से जुड़े सूत्रों की माने तो इस अवैध खनन से लाखों रुपये राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम इटवा त्रिभुवन का कहना है कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। शीघ्र ही रात में औचक निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed