फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मूल्याकंन का बाहिष्कार, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

मूल्याकंन का बाहिष्कार, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 09 Mar 2019 09:55 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
मूल्याकंन का बाहिष्कार, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
protest - फोटो : अमर उजाला
बांसी। माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन शनिवार को भी मूल्यांकन कार्य नहीं किया। उनका कहना था कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। शिक्षकों ने आंदोलन का भी एलान किया है। शिक्षकों के उग्र रूप को देखते हुए केंद्र नियंत्रक को पुलिस बल का भी सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन शनिवार को सभी शिक्षक रतन सेन इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और कॉपियों के कोठार में ताला जड़ दिया। शिक्षकों का नेतृत्व कर रहे चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह की अगुवाई में शिक्षकों ने कोठार में ताला जड़ कर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान लंबित मांगों को पूर्ण करने की सरकार से सभी मांग भी करते रहे। जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन की बहाली सरकार नहीं करती तब तक समय-समय पर आंदोलन होता रहेगा। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को सीबीएससी की तरह इंटर की कॉपी जांचने पर 20 व हाईस्कूल की कॉपी पर 16 रुपये दिए जाएं। हमारी मांगों को न मानने पर हम मूल्यांकन कार्य करने के बजाय जेल जाना मंजूर करेंगे। कहा कि शोहरतगढ़ मूल्यांकन केंद्र पर एक भी शनिवार को कॉपी नहीं जांची गई है वहां भी कोठार में तालाबंदी की गई है।
विज्ञापन

शिक्षकों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र नियंत्रक हरिशंकर त्रिपाठी ने बांसी कोतवाली को फोन किया। जिस पर कोतवाल शैलेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक रविकांत मणि के साथ मय फोर्स मूल्यांकन केंद्र पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को काफी समझाया बुझाया। जिस पर वह लोग शांत हुए। प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंभुनाथ गुप्ता, सुरेश गुप्ता, श्रीकृष्ण पांडेय, गुलाब चंद्र मौर्य, रजनीरंजन, फखरुद्दीन, हरिश्चंद्र यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, जुगुल किशोर, मनोज सिंह और वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed