फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ओवरहेड टैंक बना, पर नहीं मिल रहा पानी

ओवरहेड टैंक बना, पर नहीं मिल रहा पानी

Mon, 04 Mar 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक बना, पर नहीं मिल रहा पानी
फोटो कैप्सन- भड़रिया गांव में बना पंप हाउस और ओवरहेड टैंक।
विज्ञापन


ओवरहेड टैंक बना, पर नहीं मिल रहा पानी
पाइप लाइन के लिए जगह-जगह खोदी गई सड़क, आवागमन में भी बाधा
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भड़रिया बाजार में एक करोड़ से ऊपर की लागत से बना ओवरहेड टैंक दिखावा साबित हो रहा है। पाइपलाइन बिछाने के लिए जगह-जगह सड़क भी खोद दी गई है। परन्तु इसके बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है। इधर, कई महीनों से काम भी बंद पड़ा है। इसके कारण गांव का विकास भी अवरुद्ध है, क्योंकि पाइपलाइन की वजह से सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।

डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के भड़रिया बाजार में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। करीब डेढ़ वर्ष पहले निर्मित वाटर टैंक से घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई। घरों में पानी की आपूर्ति भी दी गई। बावजूद इसके पानी की आपूर्ति चालू नहीं की गई। खोदी गई सड़क से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। गांव के प्रदीप और सुनील का कहना है कि शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को कब मिलेगा, कुछ पता नहीं है। डॉ. राजेश और सुभाष का कहना है कि पानी की आपूर्ति शुरू कराने में न तो विभाग दिलचस्पी ले रहा है, न ही प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है। रानू पाण्डेय, अकबाल, शराफत अली आदि ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। अवर अभियंता जल निगम अमित राज ने बताया कि पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। मोटर भी आ गया है। शीघ्र लग जाएगा। इसके बाद पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed