फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सीएमओ समेत तीन अफसरों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

सीएमओ समेत तीन अफसरों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

Tue, 29 Jan 2019 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ समेत तीन अफसरों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
सिद्धार्थनगर। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना न देने के आरोप में लगाए गए अर्थदंड की वसूली समेत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक व विभागीय कार्रवाई करने के लिए राज्य सूचना आयोग ने आदेश जारी किया है। भीमापार निवासी व आरटीआई कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना को समयावधि में न देने के आरोप में पूर्व के आदेश में लगाए गए अर्थदंड की वसूली समेत संबंधित अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक व विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। राज्य सूचना आयुक्त राजकेश्वर सिंह की ओर से पारित आदेश में जुर्माना वसूलने के लिए जिलाधिकारी तो कार्रवाई के लिए संबंधित अफसरों के विभागों में प्रमुख सचिव को निर्देश दिया गया है। इनमें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र, विकास खंड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत लेदवा के सचिव शकील अहमद, तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल रहे चन्द्रभूषण पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed