{"_id":"5c1bcfbebdec225727278878","slug":"161545326526-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकरण देने के लिए लगेंगे शिविर, लाभान्वित होंगे 677 दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकरण देने के लिए लगेंगे शिविर, लाभान्वित होंगे 677 दिव्यांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 को डुमरियागंज ब्लॉक से होगी शिविरों की शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण समेत कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विकास खंड मुख्यालयों पर शिविर लगाए जाएंगे। इसकी शुरूआत 22 दिसंबर से होगी। एक शिविर में दो ब्लाकों के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इस योजना से पूरे जिले में 677 दिव्यांग लाभान्वित होंगे।
जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में ब्लॉकवार शिविर लगाकर दिव्यांगों को चिह्नांकन किया गया था। इन्हें शिविर के माध्यम से सहायक उपकरण दिए जाएंगे। 22 दिसंबर को डुमरियागंज ब्लॉक कार्यालय पर भनवापुर व डुमरियागंज, 24 दिसंबर को इटवा ब्लॉक में खुनियांव व इटवा, 26 दिसंबर को शोहरतगढ़ ब्लॉक में बढ़नी, जोगिया व शोहरतगढ़, 28 दिसंबर को बांसी ब्लॉक में मिठवल, बांसी व खेसरहा के दिव्यांगों को बुलाया गया है। नौगढ़, उस्का बाजार, लोटन बाजार व बर्डपुर ब्लाक के चिह्नित दिव्यांगों को सहायक उपकरण देने के लिए जल्द ही तिथि घोषित की जाएगी।