फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सीएम के आने की सूचना से प्रशासन सतर्क

सीएम के आने की सूचना से प्रशासन सतर्क

Sun, 09 Sep 2018 11:26 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 09 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
सीएम के आने की सूचना से प्रशासन सतर्क
रेहरा के प्राइमरी स्कूल में रविवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे अफसर। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले में 14 या 15 सिंतबर को सीएम के आने की सूचना के बाद से प्रशासन अलर्ट हो गया है। संभावना है कि सीएम सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रेहरा में आकर विकास कार्यों के साथ ही सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की हकीकत से रूबरू होंगे। इसके बाद समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जनपद में तीन बार आ चुके हैं। चौथा भ्रमण कार्यक्रम भी करीब-करीब तय हो गया है। सीएम कार्यालय से प्रशासन को मिली सूचना के मुताबिक सीएम के किसी एक गांव के भ्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेहरा का चयन किया है। इसे देखते हुए रेहरा में स्थित स्कूलों, पंचायत भवन, एएनएम सेंटर की रंगाई-पुताई, गांव में साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फॉगिंग आदि कार्य को लेकर वृहद कार्ययोजना तैयार करते हुए संबंधित को सख्त हिदायत दी गई है। विकास कार्यों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट के सेमिनार हाल को सुरक्षित कर लिया गया है। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के मद्देनजर संयुक्त जिला अस्पताल समेत सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव के अलावा आसपास के सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों पर व्यवस्था चाक चौबंद रखने के साथ ही अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कड़ी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


डीएम ने बुुलाई आपात बैठक, दी हिदायत
मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने अफसरों बैठक बुलाई। शनिवार देररात तक चली बैठक में तैयार कार्ययोजना पर मंथन किया गया। ग्राम पंचायत रेहरा में सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के साथ ही अन्य बिंदुओं पर अभी से ही जुट जाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया। कृषि भवन से भीमापार रेलवे क्रॉसिंग तक एनएच के सड़क को पूर्ण रूप से बनाने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अफसर को दूरभाष पर हिदायत दी। बैठक में एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला, पीडी संत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डाँ. राज बहादुर मौर्य, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सोनकर, सीओ दिलीप सिंह आदि की उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहरा में अफसरों का रहा जमावड़ा
डीएम की हिदायत के बाद रविवार को अवकाश के बाद भी अपर जिलाधिकारी व प्रभारी जिलाधिकारी प्रमोद शंकर शुक्ला की अगुवाई में चौपाल आयोजित हुई। इसमें सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों में लाभान्वित समेत अब तक छूटे हुए पात्रों के बारे में छानबीन की गई। परिषदीय स्कूल की बेहतरी के लिए बीएसए, साफ-सफाई के लिए डीपीआरओ, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए सीएमओ, विद्युतीकरण के मामले में अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए। इस मौके पर सभी विभागों के अफसर, ग्राम प्रधान राजू सिंह, बीडीओ ओपी सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed