फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अशोभनीय टिप्पणी पर मौर्य समाज में रोष, ज्ञापन

अशोभनीय टिप्पणी पर मौर्य समाज में रोष, ज्ञापन

Mon, 27 Aug 2018 11:14 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 27 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
अशोभनीय टिप्पणी पर मौर्य समाज में रोष, ज्ञापन
मौर्य समाज के लोगों ने डीएम को ज्ञापन िदया। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लोकसभा में सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य पर केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी से नाराज मौर्य समाज के लोगों ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसके साथ ही टिप्पणी को लोकसभा की कार्यवाही से भी हटाने की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय मौर्य महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मौर्य की अगुवाई में सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 20 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए लोकसभा में मौर्य समाज के संस्थापक प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के विषय में बोलते हुए अपमान जनक टिप्पणी कर मौर्य समाज ही नहीं भारत के को भी अपमानित किया है। गृहमंत्री ने कहा था कि वह भेड़-बकरी चराते थे और किसी उच्च जाति के नहीं थे, फिर भी राजा बने। ज्ञापन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लोकसभा में सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जाति पर अशोभनीय टिप्पणी संबंधी कार्रवाई हटाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


ज्ञापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मौर्य, प्रदेश प्रभारी बलराम मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष संदीप सैनी, प्रदेश महासचिव त्रिलोक चन्द्र कुशवाहा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक शाक्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महकार सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मौर्य, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, जिला महासचिव लवकुश सैनी, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मौर्य आदि हस्ताक्षर थे। इस दौरान नितिन मौर्या, राम अधीन मौर्या, राम नरेश मौर्या, कौलेश्वर मौर्या, राम नारायन मौर्य, राम दास मौर्य, सुदामा मौर्य, गयादीन मौर्य, रामू मौर्य, अजीज मौर्य, अर्जुन मौर्य, संतोष मौर्य, सुखलाल मौर्य, हरिनाथ मौर्य, श्याम सुंदर मौर्य, राजाराम मौर्य, राम विलास मौर्य, अखिलेश मौर्य, राजेन्द्र मौर्य, राधेश्याम मौर्य, प्रेम प्रकाश सैनी, राजेश सैनी, प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed