{"_id":"5b7af9b542c792465942f790","slug":"161534785973-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी
siddharthnagar
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के जिला कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व पीएम के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं युवा कांग्रेसियों ने सद्भावना मार्च निकाला।
कार्यक्रम के मुख्य मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ला ने कहा कि पूर्व पीएम ने देश के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया। संचार क्रांति उन्हीं की देन है। जन सूचना अधिकार अधिनियम, मिड डे मील जैसे बिंदुओं को आगे लाने में अहम भूमिका निभाई थी। हमीदुल्ला चौधरी ने भी उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। अध्यक्षता अनिल सिंह उर्फ अन्नू, संचालन कैलाश पंछी ने किया। इस मौके पर अशोक प्रधान, दीप चन्द्र यादव, दुर्गेश चौबे, मोहम्मद युनूस चौधरी, एजाज, अकरम अली, राजेश सिंह, मोहम्मद रफीक, मुन्नी लाल, राम विलास, परवेन्द्र गौतम मौजूद रहे।
वहीं सिद्धार्थनगर यूथ कांग्रेस की ओर से शहर में ब्लाक कार्यालय से सिद्धार्थ तिराहे तक सद्भावना मार्च निकाला गया। बाद में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह श्रीनेत समेत सर्वेश सिंह, सूरज राय, सोनू पठान, शुभम, इसरार खां, चीकू यादव, आजाद सिद्दीकी, नसीम अंसारी, अंकित चतुर्वेदी, विराट यादव उपस्थित रहे।