फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   - सीएम की सुरक्षा अब और सख्त होगी

सीएम की सुरक्षा अब और सख्त होगी

Fri, 10 Aug 2018 12:11 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 10 Aug 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
- सीएम की सुरक्षा अब और सख्त होगी
yogi adityanath
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा भी बेहद सख्त होगी। प्रदेश में कहीं भी कार्यक्रम होने पर उनके मंच पर अधिकतम 10 लोग ही उपस्थित हो सकेंगे। इसके अलावा केवल दो वक्ताओं को बोलने की अनुमति दी जाएगी, वह भी केवल पांच मिनट के लिए। इसे लेकर मुख्य सचिव अनूप पांडेय ने प्रदेश के सभी एसपी को पत्र भेजा है। इसमें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा में फायरब्रांड नेता के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान है। गुजरात से लेकर असम व कर्नाटक तक के चुनाव में जहां-जहां योगी ने सभाएं कीं, उनमें अधिकतर सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इसके बाद से ही योगी का जनाधार भाजपा में तेजी से बढ़ा है। इसके बाद से ही उन पर खतरे की आहट भी बढ़ गई है। पिछले दिनों ही सरकार ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद से लगातार उनकी सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। लेकिन अब नए सिरे से प्रमुख सचिव ने सुरक्षा का खाका तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर ये होंगे बदलाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर अब नए सिरे से बदलाव देखने को मिलेंगे। अब तक जहां सीएम के मंच पर ज्यादा से ज्यादा वक्ता बोलते नजर आते थे। अब वहां केवल एक दो वक्ता ही मंच पर बोलते नजर आएंगे। उनको केवल पांच मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम की समाप्ति पर आभार प्रकट करने वाले को बोलने के लिए दो मिनट का वक्त दिया जाएगा। मंच पर अधिकतम 10 लोग मौजूद रहेंगे। इनके अलावा किसी को भी मंच पर चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। इतना ही नहीं, बुके व माला की जगह केवल एक फूल ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव पर भी नजर
लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन शेष नहीं है। ऐसे में भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ज्यादा से ज्यादा सभाएं कराने की फिराक में है। यही वजह है कि योगी का पूर्वांचल में लगातार कार्यक्रम हो रहा है। हाल में ही संतकबीरनगर, कुशीनगर व देवरिया में कार्यक्रम हुआ है। इसी सप्ताह बस्ती में कार्यक्रम तय है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक से दो माह में जिले में भी मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास करने आ सकते हैं।


मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव अनूप पांडेय का पत्र मिला है। अगर जिले में सभाएं होंगी तो पत्र के निर्देशानुसार ही सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
-डॉ. धर्मबीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed