फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बाढ़ से बचने के उपाय में अभी से लग जाए अधिकारी

बाढ़ से बचने के उपाय में अभी से लग जाए अधिकारी

Tue, 20 Jun 2017 10:32 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से बचने के उपाय में अभी से लग जाए अधिकारी
सिद्धार्थनगर। नहरों की सिल्ट सफाई, बांधों की मरम्मत व बाढ़ से निपटने की तैयारी को लेकर डीएम कुणाल सिल्कू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मेें अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का गठन करेें और नहरों की सिल्ट साफ कर बाढ़ से बचने के संभावित उपाय पर जुट जाएं। सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के कटान स्थलों का निरीक्षण कर लें। नदियों में पानी आने से पूर्व सभी कटान स्थलों पर मिट्टी भरने के साथ नहरों की साफ-सफाई व्यवस्था शीघ्रता से कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से बैठक कर उसकी रिपोर्ट नोडल अधिकारी को सौंपने का निर्देश देते हुए नोडल अधिकारी व लिंक अधिकारी से बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव से संबंधित वाल पेंटिंग कराने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों समय रहते कार्य पूर्ण करने की हिदायत भी दी। बैठक में एडीएम बाबूराम, सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर, एक्सईएन पीडब्लूडी सीपी गुप्ता व भूपेश मणि त्रिपाठी, एक्सईएन जल निगम पवन कुमार यादव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जितेंद्र यादव, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, डीआईओएस सोमारू प्रधान, सीवीओ डॉ .फणीश सिंह, सीओ सदर अकमल खान के अलावा सभी तहसीलों के एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed