{"_id":"69ac70583dfa14b592054c07","slug":"157-couples-will-be-united-in-a-mass-marriage-on-14th-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-154624-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 14 को सामूहिक विवाह में एक-दूजे के होंगे 157 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 14 को सामूहिक विवाह में एक-दूजे के होंगे 157 जोड़े
Sun, 08 Mar 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में 14 मार्च को 157 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन की ओर से जनपद में 566 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। माह फरवरी में इसे बढ़ाकर 950 कर दिया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 793 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न करा लिया गया है। अवशेष 157 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए 28 फरवरी तक किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों को सम्मिलित किया है। इस अवधि तक पात्र पाए गए जोड़ों का बीएसए ग्राउंड में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन