{"_id":"5d1248838ebc3e3cd516a524","slug":"15614792809-siddharthnagar-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश दरकिनार नहीं खुले अधिकांश विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश दरकिनार नहीं खुले अधिकांश विद्यालय
Tue, 25 Jun 2019 10:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सेमराडीह में बंद पड़ा प्राथमिक विद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालय में तैनात शिक्षकों पर शासन के आदेश का कोई असर नहीं है। शासन के आदेश के बावजूद भी मंगलवार को क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय बंद पाए गए। कुछ विद्यालय खुले थे, लेकिन वहां शिक्षामित्र के अलावा विद्यालय के इंचार्ज लापता मिले। साथ ही सफाई कर्मियों के न आने से विद्यालय की साफ-सफाई रसोइया व शिक्षामित्रों ने मिलकर की। मंगलवार को शासन की तरफ से विद्यालय खोलने का आदेश था। आदेश के बावजूद क्षेत्र के बिस्कोहर स्थिति प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय डेगहर, संग्रामपुर, सेमरा डिहवा, मधवापुर, गौरा बड़हरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय संग्रामपुर व गदाखौवा बंद मिला।
प्राथमिक विद्यालय सिकरा, देवीपुर व हरिबंधनपुर खुला मिला। यहां पर शिक्षामित्र राम प्रसाद, मंतराम व राम नरेश और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोहड़ौरा व प्राथमिक विद्यालय कोहड़ौरा व कठौतिया रामनाथ में विद्यालय इंचार्ज उमाकांत गुप्ता व ममता कुमारी मौजूद मिले और रसोइया के साथ मिलकर विद्यालय की साफ-सफाई कर रहे थे। यह क्षेत्र के कुछ विद्यालयों का हाल है। ऐसे अधिकांश विद्यालय थे, जो बंद थे। मगर जिम्मेदारों की नजर उन तक नहीं पहुंची। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि जांच किया जाएगा। इसके बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।