फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   करंट की चपेट में आकर शख्स की गई जान

करंट की चपेट में आकर शख्स की गई जान

Tue, 25 Jun 2019 10:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर शख्स की गई जान
इटवा क्षेत्र के खखरा खखरी गांव में मृतक के घर पहुंचे तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। गोल्हौरा क्षेत्र के खखरा खखरी गांव में सोमवार देर शाम एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की और मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

खखरा खखरी गांव निवासी लालबहादुर चौधरी (45) सोमवार देर शाम घर में लगे मेन स्विच की लाइन ठीक कर रहे थे। इस दौरान स्विच ऑन करते समय वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा छोटे-छोटे चार बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों की सूचना पर मंगलवार सुबह हलका लेखपाल कौशलेंद्र के साथ तहसीलदार इटवा राजेश कुमार अग्रवाल गांव पहुंचे। दोनों अफसरों ने घटना की जानकारी हासिल की और मृतक के परिजनों को यथोचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोल्हौरा महेंद्र चौहान का कहना है कि मामले की जानकारी है। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed