फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शौचालय निर्माण में खराब प्रदर्शन वाले 200 ग्राम पंचायत चिन्हिंत

शौचालय निर्माण में खराब प्रदर्शन वाले 200 ग्राम पंचायत चिन्हिंत

Tue, 25 Jun 2019 10:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में खराब प्रदर्शन वाले 200 ग्राम पंचायत चिन्हिंत
मोबाइल शौचालय के अंदर भरी थी शराब - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनने वाले शौचालयों के निर्माण में रुचि न लेने व शिथिलता बरतने वाले ग्राम प्रधानों व सचिवों के खिलाफ विभाग कार्रवाई हो सकती है। विभाग की ओर से जिले की 1199 में से 200 ऐसे ग्राम पंचायतें चुनी गई हैं, जहां शौचालय निर्माण की हालत खराब है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार भारत को स्वच्छ बनाने के लिए गांवों में शौचालय का निर्माण करवा रही है, जिससे खुले में जाने की प्रथा खत्म हो और बहू बेटियों को बाहर न जाना पड़े। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को दो किश्तों में 12 हजार रुपये सहायता राशि दी जा रही है। शौचालय निर्माण पर विशेष जोर भी दिया जा रहा है। बावजूद इसके अपेक्षित परिणाम नहीं मिला पा रहा है। कारण कहीं-कहीं ग्राम प्रधान व लाभार्थियों द्वारा इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। मगर अब विभाग सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई के मूड में हैं।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में खराब स्थिति वाले 200 ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया जा चुका है। विभाग से जुड़े लोगों की माने तो डीएम के आदेश पर इन गांवों की सूची तैयार की गई। कहा जा रहा है कि डीएम इस संबंध में जल्दी ही बैठक कर सकते हैं और निर्माण में शिथिलता के बारे में कारण पूछ सकते हैं। इसके बाद अगर स्थिति में सुधार नहीं होती है तो संबंधित ग्राम प्रधान व सचिवों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। डीपीआरओ एके सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के समीक्षा की जा रही है। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडीएफ घोषित हो चुका है जनपद
पिछले वर्ष दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिले को खुले में शौचमुक्त ( ओडीएफ) घोषित कर दिया गया है। मगर जिले में अधिकांश गांव ऐसे हैं, जहां शौचालय का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। जबकि जनपद को ओडीएफ घोषित हुए आठ माह से अधिक का समय बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed