{"_id":"5c853fe9bdec2214374a699f","slug":"151552236521-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की पुलिस ने कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल की पुलिस ने कराई शादी
Sun, 10 Mar 2019 10:18 PM IST
brijesh kumar
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: brijesh kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
चिल्हिया थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने की विवाह।
- फोटो : अमर उजाला
चिल्हिया। घर से भागे प्रेमी युगल की रजामंदी के बाद चिल्हिया पुलिस ने मंदिर में शादी करवा दी। जिद पर अड़ा प्रेमी जोड़ा बिना शादी के घर नहीं जाने की बात पर अड़ा था। दोनों बालिग थे। इसलिए पुलिस ने उनकी शादी करा दी।
पल्टा देवी क्षेत्र की एक लड़की व शिवनगर के युवक के बीच कई माह से चला आ रहा प्रेम प्रसंग संबंध जब गांव में उजागर हुआ तो दोनों पक्ष के परिवार में विवाद की स्थिति हो गई। मगर एक-दूसरे के लिए जान देने की बात पर गांव के प्रधान और गांव के सम्मानित लोगों ने मामले को चिल्हिया थाने पहुंचाया।
जहां दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर आपसी रजामंदी से सुलहनामा के साथ दोनों पक्ष के परिवार लड़के-लड़की की शादी करने के लिए राजी हो गए। रविवार को थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में सुलहनामा के कुछ घंटों बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार युवक-युवती ने शादी कर ली। इस मौके पर लड़की व लड़के के घरवालों के अलावा महंत गिरी, रामकुमार, प्रदीप चौधरी, अमीरूलहक, भूल्लू और धर्मराज मौजूद थे। इस संबंध में एसओ रामेश्वर यादव ने बताया कि दोनों की आपसी रजामंदी से शादी हुई है।