{"_id":"5c76c40dbdec22737c2924bb","slug":"151551287309-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में तिरंगा और जुबां पर जय हिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में तिरंगा और जुबां पर जय हिंद
Wed, 27 Feb 2019 10:38 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज में एयर स्ट्राइक से उत्साहित अधिवक्ताओं ने काम छोड़कर शौर्य दिवस मनाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन भी लोग जश्न में डूबे दिखे। युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। चौक चौराहों पर भारत माता की जय, जय हिंद के नारों के बीच लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी। अधिवक्ताओं और भाजपा ने शौर्य दिवस मनाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
डुमरियागंज में बार एसोसिएशन व प्रोग्रेसिव सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस मनाते हुए आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव पारित कर अपना न्यायिक कार्य छोड़ शौर्य दिवस मनाने का निर्णय लिया। अधिवक्ता हाथ में तिरंगा लेकर जिला परिषद मार्केट होते हुए मंदिर चौराहे पर पहुंचे और आतिशबाजी की। अधिवक्ता भवन लौटने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाईं और अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय समेत अधिवक्ता कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार रावत, राकेश श्रीवास्तव, राजेश दूबे, सरस श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाठक, मोहम्मद जाफरी, प्रेमशंकर श्रीवास्तव, चन्द्र किशोर सिंह, राम कृष्ण मिश्र, महबूब आलम, भारत भूषण यादव, रूपेन्द्र मोदनवाल, नदीम अहमद आदि उपस्थित रहे। डुमरियागंज के बढ़नी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस मनाया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला विस्तारक संतोष कुशवाहा, उदय शंकर श्रीवास्तव, शाहआलम, कृष्णपाल, शिव प्रकाश, घनश्याम, डा. दीपक कुमार, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, अज्ञाराम आदि मौजूद रहे।
शौर्य दिवस के क्रम में बुधवार देर शाम बेंवा चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो उठा। इस दौरान संतोष सैनी, मनोज सिद्वार्थ, महेश शर्मा, काजी फरीद अहमद, देवानंद पाठक, पुरूषोत्तम दूबे, अतीकुर्रहमान उर्फ राजू, काजी नियाज अहमद, सचिन, राहुल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बर्डपुर कस्बे में मंगलवार की शाम युवाओं ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी और पटाखे छोड़। इस दौरान शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दीपक भी जलाए गए। कंचन वर्मा ने कहा कि देश के आन और शान की रक्षा के लिए देश का हर एक युवा तैयार है। इस दौरान पंकज चौधरी, गुड्डू श्रीवास्तव, जितेंद्र जायसवाल,बृजेश सिंह, दीपक जायसवाल, श्याम, गोलू, अंशू मौजूद रहे।
अभाविप ने तिरंगा यात्रा निकाली
शोहरतगढ़। पीएम मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक टू के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए चल रहे लड़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पीपीएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 551 फीट तिरंगा यात्रा निकाल कर जश्न मनाया। इस दौरान पटाखे फोड़कर हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाक पीएम इमरान खान मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा गड़ाकुल छात्र तिराहे से निकल कर सरकारी अस्पताल, पुलिस पिकेट, भारत माता चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान पूर्व सभासद रामसेवक गुप्ता, एबीवीपी के प्रदेश मीडिया प्रमुख शिवशक्ति शर्मा, पीपीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, परिषद के जिला संगठन मंत्री शशांक धर द्विवेदी, दुर्गेश अग्रहरि, विनय, सुजीत अग्रहरि, ऋतिक कसौधन, अभिसार सिंह, प्रगति पांडेय, शिक्षक संदीप, दिनेश, राकेश, कैलाश चंद्र गुप्त, अनिल उपाध्याय, मनीष श्रीवास्तव, छात्रा मुस्कान तिवारी, अनामिका दूबे, अंजलि त्रिपाठी, मुस्कान श्रीवास्तव, एजाज अहमद, सूर्यकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।