{"_id":"5b7d937142c79246382cf063","slug":"151534956401-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 100 दिव्यांगों की होगी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 100 दिव्यांगों की होगी सर्जरी
siddharthnagar
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में शल्य चिकित्सा अनुदान भी महत्वपूर्ण है। इसके तहत सर्जरी, शल्य चिकित्सा के लिए हर जिले में पात्र कम-से-कम 100-100 दिव्यांगों की सूची मांगी गई है। पत्र मिलने के बाद ऐसे पात्रों की सूची तैयार करने की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक डॉ. बलकार सिंह की ओर से सभी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारियों को भेजे पत्र में अवगत कराया कि शल्य चिकित्सा अनुदान योजना अंतर्गत 22 प्रकार की सर्जरी व चिकित्सा के लिए 6 लाख प्रति व्यक्ति एवं 21 प्रकार की सर्जरी के लिए 10 हजार की दर से अनुदान दिए जाने की व्यवस्था है। जनपद स्तर से इस योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन को लाभान्वित किए जाने की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
इसके लिए दो मुख्य घटक, चिकित्सा विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का आपसी समन्वय कर अधिकाधिक संख्या में दिव्यांगजन को लाभान्वित किया जाए। पत्र में निदेशक ने नियमावली में वर्णित, अनुमन्य 22 प्रकार की सर्जरी में से जिला चिकित्सालय में कितने प्रकार की सर्जरी, शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। कम से कम 100 दिव्यांगों को चयनित करते हुए सीएमओ के हस्ताक्षर से संयुक्त रूप से संपूर्ण विवरण अविलंब उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि ऐसे पात्रों की सूची तैयार करने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन