{"_id":"59908aad4f1c1b431c8b469b","slug":"151502644909-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरकटहा बांध में कटान, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरकटहा बांध में कटान, सहमे लोग
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बांसी (सिद्धार्थनगर)। नगर में राप्ती नदी पुल के बगल में बने नरकटहा प्रोटेक्शन बांध में रविवार की शाम पांच बजे के बाद कटान होने व बांध की मिट्टी बैठने से लोग भयभीत हो गए। सूचना पाकर एसडीएम प्रबुद्ध सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने एनएच का काम कर रही कंपनी के जिम्मेदारों से बांध को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।
लुंबिनी-दु्द्धी मार्ग पर निर्माण करने वाली कंपनी ने बांसी नगर में राप्ती नदी पर पुल के निर्माण के लिए नरकटहा प्रोटेक्शन बांध को काट दिया था। बरसात शुरू होने व नदी का जल स्तर बढ़ते ही कार्यदायी संस्था ने बांध का निर्माण कर दिया था। इधर कुछ दिनों से लगातार हो रही बरसात व नदी के बढ़ते जलस्तर से रविवार की शाम से बांध की मिट्टी कटने लगी, जिसे देख नरकटहा निवासी भयभीत हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सपा नेता मो. इद्रीश पटवारी व हरिगोविंद साहू ने तत्काल इसकी सूचना एसडीएम को दिया। मौके पर पहुंचने के बाद एसडीएम ने पुल का निर्माण कर रही संस्था के जिम्मेदारों को बुला कर बांध की सुरक्षा करने के निर्देश दिए।