{"_id":"598b44b74f1c1b081a8b473b","slug":"151502299319-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में परिषदीय स्कूलों में पुस्तक व ड्रेस वितरण की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में परिषदीय स्कूलों में पुस्तक व ड्रेस वितरण की खुली पोल
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। बीआरसी क्षेत्र के 123 प्राथमिक व 46 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शासन से बच्चों को उपलब्ध होने वाले पाठ्य-पुस्तक, अभ्यास पुस्तिका व ड्रेस वितरण के बारे में एसओसी ओमप्रकाश अंजोर व चकबंदी अधिकारी बालेश्वर उपाध्याय ने बुधवार को औचक निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान बीआरसी पर जिले से उपलब्ध पाठ्य-पुस्तक को संकुल प्रभारी के माध्यम से वितरण कराने व ड्रेस वितरण का मौके पर कोई लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं मिला। जांच अधिकारी ने मामले की जानकारी बीएसए को फोन से देकर लौट गए।
बीआरसी शोहरतगढ़ में 169 विद्यालयों में करीब 16 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें अलग-अलग तिथियों में बीआरसी को हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित की किताबें जिला मुख्यालय से बीआरसी को प्राप्त हुई है। प्राप्त पुस्तकें नामांकित बच्चों के सापेक्ष काफी कम है। वरिष्ठ सह समन्वयक मनोज यादव ने जांच अधिकारी को बताया कि जुलाई में प्राप्त पाठ्य-पुस्तक का विद्यालयों में वितरण संकुल प्रभारी के माध्यम से करा दिया गया है। नौ अगस्त को प्राप्त पाठय-पुस्तक को जल्द ही वितरण करवा दिया जाएगा। हालांकि इसका लेखा उपलब्ध नहीं था। एसओसी ने वरिष्ठ सह समन्वयक से ड्रेस वितरण के बारे में जानकारी मांगी। सह समन्वयक ने 169 विद्यालयों में से सिर्फ 20 स्कूलों में ही मौखिक रुप से ड्रेस वितरण होने की बात बताई। बीआरसी कार्यालय पर जांच अधिकारी को कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई। मामले की सूचना जांच अधिकारी ने मोबाइल फोन से बीएसए को देकर वापस लौट गए। इस संबंध में बीईओ विजय गुप्ता ने बताया कि 60 प्रतिशत स्कूलों में ड्रेस वितरण हो चुका है।