{"_id":"62a77710b2f9b8758066677b","slug":"15-year-old-boy-died-siddharthnagar-news-gkp440210377","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल पेरने वाली मशीन में फंसकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल पेरने वाली मशीन में फंसकर किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल पेरने वाली मशीन में फंसकर किशोर की मौत
- पथरा बाजार के डड़वा भैया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के डड़वा भैया गांव में सोमवार को तेल पेराई मशीन में फंसकर एक किशोर की मौत हो गई। परिवार के आग्रह के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके सुपुर्द कर दिया गया। घटना रविवार शाम की है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनी पाठक के ग्राम दयालपुर निवासी करन (15) पुत्र रामफेर रविवार शाम स्थानीय थाना क्षेत्र के डड़वा भैया स्थित हरीराम गुप्ता के तेल पेरने की मशीन पर सरसों का तेल पेरवाने के लिए गया था। जहां पर मशीन चलते समय वह मशीन में लगे पट्टे की चपेट में आ गया, जिससे करन गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस बात की जानकारी जब परिजन को मिली तो उसे उपचार के लिए बस्ती गये जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार को सुबह इस घटना की जानकारी पर स्थानीय थानाध्यक्ष बलजीत राव मय फोर्स के साथ पहुंचे तो मृतक के परिजन ने किसी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचायतनामा कर शव परिजन को सौंप दिया।