{"_id":"6670c5ca3307b697d80e23f4","slug":"15-to-20-percent-increase-in-ac-price-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-119233-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसी के दाम में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसी के दाम में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि
Tue, 18 Jun 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूरी में गर्मी में एसी, कूलर व पंखों की खरीदारी कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी के तेवर चरम पर हैं। पिछले दो दिनों से तापमान 42 डिग्री पार कर रहा है, ऐसे में गर्मी से राहत देने वाले उपकरण एसी, कूलर व पंखा की मांग बढ़ गई है। डिमांड के सापेक्ष आपूर्ति न होने से इनकी कीमतें भी आसमान छू रही हैं। आलम यह है कि गर्मी से निजात पाने के लिए लोग दुकान पर पंखा, एसी व कूलर खरीदने की चाह में पहुंचते हैं, लेकिन इनकी कीमतें सुनकर उनके पसीने छूट जाते हैं।
गर्मी से निजात पाने के लिए लोग इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर पंखा, कूलर, और एसी खरीद रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष एसी की मांग में उछाल आया है। बाजार में पंखे, कूलर के साथ इनवर्टर, एसी की मांग अधिक है। बाजार में एसी की मांग सबसे अधिक है। जिनकी कीमत 28000 हजार से शुरू होती है। शहर में रोजाना 20-30 एसी से अधिक की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
शहर के इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि डिमांड बढ़ने से पंखों में करीब 500 रुपये तो कूलर में 1500 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। एसी की कीमतों में तीन हजार से पांच हजार रुपये का इजाफा हुआ है। कूलर 5500 से 12000, फ्रिज 11800 से लाख रुपये तक कीमत के हैं। एयर कंडीशन अलग-अलग कंपनियों के हैं। कूलर बाजार में लोकल मेड व विभिन्न कंपनियों के मौजूद हैं। कोई लोहे की बॉडी में है तो कोई प्लास्टिक की बॉडी में। इस साल एसी और कूलर की बिक्री पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी तक बढ़ गई है।
विज्ञापन