{"_id":"68c4629ff0c687689b00123b","slug":"15-thousand-rupees-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-shutter-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-144535-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शटर का ताला तोड़ 15 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शटर का ताला तोड़ 15 हजार की चोरी
Fri, 12 Sep 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम महला के टोला चिंगीहवा में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर 15 हजार नगदी उठा ले गए। चोरी के समय घर में कोई नहीं था। परिवार बाहर था और युवती शाम को घर के गेट ताला लगाकर अपने बड़े पिता घर चली गई थी।
गांव निवासी युवती प्रियंका रात में अपने बड़े पिता के परिजन के साथ किसी कार्य से घर पहुंची तो देखा शटर का ताला टूटा हुआ। अंदर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्से में रखे 15 हजार गायब थे। लोगों ने रात में डायल 112 को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। क्षेत्र ग्राम महला के टोला चिंगीहवा गांव निवासी सरोज पत्नी लहुरी ने बताया कि सहायता समूह से लोन लिया था। जिसका किस्त चुकाने के लिए भैंस बेची थी। कुछ पैसा कम होने की वजह से गुजरात में रह रहे पति लहुरी से और पैसे मांगी थी। 15 हजार रुपये घर रखकर बृहस्पतिवार को पुत्र के साथ गोरखपुर के कैंपियरगंज चली गई। शाम को घर में ताला बेटी बड़े पिता के घर चली गई। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद