{"_id":"612bc70d8ebc3e5f9926c324","slug":"15-players-honored-with-buddha-khel-ratna-award-siddharthnagar-news-gkp407251625","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध खेल रत्न सम्मान से नवाजे गए उत्कृष्ट 15 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध खेल रत्न सम्मान से नवाजे गए उत्कृष्ट 15 खिलाड़ी
विज्ञापन
वालीबॉल खिलाड़ी रिया श्रीवास्तव को बुद्ध खेलरत्न से सम्मानित करते सीडीओ पुलकित गर्ग, एएसपी सुर?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध खेलरत्न सम्मान से नवाजे गए 15 खिलाड़ी
मेजर ध्यानचंद की जयंती अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन
जिले से जुड़े अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
सिद्धार्थनगर। हॉकी खेल के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती (खेल दिवस) के मौके पर जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर परचम फहरा चुके जिले से जुड़े 15 खिलाड़ियों को बुद्ध खेल त्न सम्मान से नवाजा गया।
विकास भवन के आंबेडकर सभागार में जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सीडीओ पुलकित गर्ग, विशिष्ट अतिथि एएसपी सुरेश चंद्र रावत व क्रीड़ा अधिकारी एसडीएस यादव रहे। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विविध खेलों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बुद्ध खेलरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें सीडीओ पुलकित गर्ग, कृष्णानंद त्रिपाठी, रिया श्रीवास्तव समेत शंभू नाथ गुप्ता, रागिनी सिंह, मयंक सिंह, दीपक गुप्ता, श्रीचंद उर्फ दिलीप, आशीष कुमार, संजीत कुमार, इशान सिंह विषेन, अमित पाल, ज्योति वर्मा, संजना साहनी, शैलेंद्र प्रताप चौधरी, वशीर अहमद शामिल थे।
सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए आने वाले समय में अत्याधिक सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद है। एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन जिला संयुक्त सचिव सगीर-ए-खाकसार ने किया। इस मौके पर देवेंद्र पांडेय, अब्दुल मन्नान, करम हुसेन इद्रीशी, सोनू गुप्ता, सीमा द्विवेदी, गोविंद प्रसाद ओझा, सुजीत जायसवाल, राणा प्रताप सिंह, कैलाश मणि त्रिपाठी, श्रीधर पांडेय, रामकरन गुप्ता, निजाम अहमद, नितेश पांडेय, मुस्तन शेरूल्लाह, जीशान खलील, विनोद त्रिपाठी, बृजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद को भारतरत्न देने की मांग
मेजर ध्यानचंद की जयंती अवसर पर क्रीड़ा भारती ने क्रीड़ा अधिकारी को ज्ञापन देकर ध्यानचंद को भारतरत्न देने की प्रधानमंत्री से मांग की। खेल दिवस की पूर्व संध्या पर क्रीड़ा भारती की ओर से सिद्धार्थ तिराहा पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार प्रतापति की अगुवाई में मेजर ध्यानचंद्र के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। सुजीत जायसवाल, अरुण त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, कैलाश मणि त्रिपाठी, शंभू नाथ गुप्ता, मनोज सिंह, अरुण पाठक, नागेंद्र राव, विक्रांत सिंह मौजूद रहे।
हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी पुरस्कृत
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला स्टेडियम में क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव की देखरेख में 14 वर्षीय स्कूली बालकों की हॉकी प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण सिक्स-ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने किया। स्टेडियम की टीम ने शोहरतगढ़ की टीम को 4-2 से पराजित कर दिया। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मनीष कुमार, विपिन त्रिपाठी, रत्नेश सिंह, वसीर, कमलेश आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में हुई विविध खेल प्रतियोगिताएं
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान और जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आरपी सिंह के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। खेसरहा ब्लॉक के ग्राम भलुहा, उसका बाजार के सोहांस दरिम्यानी, मिठवल के प्रतापपुर, जोगिया के उदयपुर, बांसी के बलुआ, नौगढ़ के गनेरा, लोटन के बरडाड़, शोहरतगढ़ के रमवापुर, बढ़नी के ढेकहरी खुर्द, डुमरियागंज के केवटली, भनवापुर के विजवार, खुनियांव के गोसई, इटवा के सिसवा में मंगलदल के सदस्यों में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं।