{"_id":"69a0a7442144dcd2a90f7c8a","slug":"15-kg-khoya-destroyed-seven-quintals-of-papdi-and-one-and-a-quarter-quintals-of-namkeen-seized-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-154216-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 15 किलो खोआ नष्ट, सात क्विंटल पापड़ी और पौने दो क्विंटल नमकीन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 15 किलो खोआ नष्ट, सात क्विंटल पापड़ी और पौने दो क्विंटल नमकीन सीज
Fri, 27 Feb 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में पुलिस बल के सहयोग से खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष छापामार अभियान चलाया। अभियान के दौरान इटवा बाजार से खोआ, पपड़ी और नमकीन का नमूना संग्रहीत किया गया।
अधिकारियों ने सात क्विंटल पापड़ी और 174 किलो नमकीन सीज कर विक्रय से प्रतिबंधित किया। वहीं, 15 किलो खोआ, अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पाया जाने पर नष्ट करा दिया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, बांसी के जिग्निहवा बाजार में फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से 12 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य) आरएल यादव ने बताया कि लगातार कार्रवाई की जा रही है।