{"_id":"6644f992a36ea4389d0e0400","slug":"15-handpump-in-bad-condition-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-117525-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गांव में लगे 15 हैंडपंप खराब, दूषित पानी पी रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गांव में लगे 15 हैंडपंप खराब, दूषित पानी पी रहे ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के ग्राम नदवलिया में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए 15 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए। इसमें इस समय कई खराब पड़े हैं, तथा कुछ रीबोर कराने वाले हैं। यहां लोगों को देसी नल के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। इससे लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है।
हैंडपंप खराब होने की सूचना ब्लॉक पर दी गई थी, तथा ग्राम चौपाल में भी इस समस्या के निदान का मामला उठा था। इसको सही कराने का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक इसे सही नहीं कराया गया है। गांव के यार मोहम्मद, मिठाई, गौरी प्रसाद, अनिल कुमार, सराजुल हक, कृष्णा प्रसाद, ओमप्रकाश आदि ने हैंडपंप सही कराने की मांग की है। सहायक विकास अधिकारी जोगिया ओमप्रकाश चौधरी का कहना है जहां हैंडपंप के खराब होने की सूचना मिली है। इसकी जांच एडीओ एमआई से कराकर सही करा दिया जाएगा। संवाद