फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दसवीं में 76 बच्चों को मिली 10 सीजीपीए ग्रेड

दसवीं में 76 बच्चों को मिली 10 सीजीपीए ग्रेड

Sat, 03 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
दसवीं में 76 बच्चों को मिली 10 सीजीपीए ग्रेड
सिद्धार्थनगर। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम देकर मेधावियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आह्लादित बच्चों ने एक-दूसरे को गले लगाया और मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। शिक्षकों के अलावा परिवार के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। जिले के विभिन्न स्कूलों के 76 बच्चों ने परीक्षा में 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल की है। 9.8 ग्रेड पाने वालों की भी अच्छी-खासी तादाद रही।
विज्ञापन

दसवीं के बच्चों को शुक्रवार से ही परीक्षा परिणाम का इंतजार था, लेकिन ऐन वक्त पर बोर्ड ने परिणाम को एक दिन टाल दिया। शनिवार की अलसुबह से ही बच्चे अपना रिजल्ट जानने को बेकरार रहे। बार-बार कम्प्यूटर व मोबाइल फोन पर नेट सर्च करते रहे, जिससे रिजल्ट की घोषणा होते ही उन्हें अपने ग्रेड की सबसे पहले सूचना मिल सके। बेकरारी का कुछ ऐसा ही आलम स्कूलों में दिखा। अच्छे रिजल्ट की उम्मीद में स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य भी नतीजे घोषित होने की बेसब्री से प्रतीक्षा करते रहे। दोपहर बाद जैसे ही परिणाम घोषित हुए, मेधावियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मनमाफिक ग्रेड पाकर जहां बच्चे आह्लादित थे, वहीं उनके घरवालों की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरे दिन एक-दूसरे को बधाई देने व खुशी मनाने का सिलसिला जारी रहा। जगदीशपुर स्थित सिद्धार्थ मॉडर्न एकेडमी के प्रधानाचार्य जेबी सिंह के मुताबिक विद्यालय के फराज शमीम, आसिफ, सोनाली पांडेय व स्नेहा चौहान को 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


विभिन्न स्कूलों का रिजल्ट
सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल : सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली व मसिना में कुल 42 बच्चों को 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल हुई है। निदेशिका डॉ. सुशीला सिंह ने बताया कि दोनों स्कूलों में कुल 160 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 42 बच्चों को 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल हुआ है। 14 बच्चों को 9.8 ग्रभड, 33 बच्चों को 9.6 ग्रेड व 37 4बच्चों को 9.4 सीजीपीए ग्रेड हासिल हुआ है। थरौली शाखा के सुधांशु चौरसिया, सलीहा खातून, अभिषेक सिंह, सचिन जायसवाल, शाहनवाज खान, अनन्या सिंह, शिवानी द्विवेदी, श्रेया त्रिपाठी, अंकिता मिश्र, उम्मी कुलसुम, रिषभ सिंह, मो.आजम, सत्या श्रीवास्तव, मो.शाहिद, मो.शाकिब शामिल हैं। मसिना शाखा में दुर्गेश, आदित्य विक्रम, कमाल अहमद, रवि यादव, शिवांग गुप्ता, दुर्गांश, अमन यादव, जावेद, सत्यम श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, संतोष यादव, विशाल जायसवाल, पल्लवी अग्रहरि, अनन्या सिंह, हुमरा हफीज, राजश्री, सुमित्रा, रीतू वर्मा, वर्षा शुक्ला, अदीबा, सुबी खातून, सोनाली गौर, वैष्णवी जायसवाल, किरन शामिल हैं। प्रधानाचार्य कामाख्या सिंह, विश्वबंधु दुबे, राजेंद्र कुमार वर्मा, प्रभाकर दुबे, नित्यानंद त्रिपाठी, नीरजदत्त शुक्ल, अरुण पांडेय, प्रदीप सिंह, कन्हैया, अनुज श्रीवास्तव आदि ने सफल बच्चों को बधाइयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल एकेडमी पकड़ी: पकड़ी स्थित सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 47 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 20 बच्चों को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ है। 19 बच्चे 9 सीजीपीए व 6 बच्चे 8.5 सीजीपीए ग्रेड में रहे। इसमें रोशनी, अजहरुद्दीन, आशुतोष, आकाश, मनीषा, बुद्धेश, पीयूष, महिमा, अभिषेक सिंह, शुभम, आयुष, आंचल गुप्ता, देवर्ष शामिल रहे। विद्यालय के अपर निदेशक आरके पांडेय, निदेशक जेपी तिवारी, एलएमसी सदस्य राणा प्रताप सिंह, विजित सिंह, शेषराम गौड़, श्रीधर पांडेय आदि ने सफल बच्चों को बधाई दी है।


जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी : बांसी के बसंतपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के 10 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा में सर्वोच्च 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया है। सफल बच्चों में शिखर श्रीवास्तव, फजल अब्बास, अमन प्रताप, गोरख गुप्ता, अरविंद कुमार द्विवेदी, शिवम जायसवाल, देवेंद्र कुमार, दीपा चौधरी, सुमित कुमार, अंकित शामिल हैं। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य साधना शुक्ला ने सफल बच्चों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि दसवीं की परीक्षा में सभी सफल बच्चे कक्षा 11 में संकाय निर्धारण के लिए दो फोटो व अभिभावक के साथ 9 जून को सुबह दस बजे विद्यालय में उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed