{"_id":"5c435b56bdec227381665528","slug":"141547918166-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखा, भष्ट्राचार को खत्म करेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखा, भष्ट्राचार को खत्म करेगी सपा
विज्ञापन
भूखा और भ्रष्टाचार को खत्म करेगी सपा
फोटो-62
नगर के गोबहरवा बाजार व बांसी क्षेत्र के कपिया में चौपाल का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बांसी। कपिलवस्तु विधानसभा के गोबरहवा बाजार में शनिवार को समाजवादी विजन विकास एवं सामाजिक न्याय जन चौपाल कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें वक्ताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियों को बताया।
महिला सभा की प्रदेश सचिव इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि यह यात्रा भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ सम्मान, सुरक्षा व रोजगार के लिए है। समाजवादी पार्टी की ओर से चलाई जा रही तमाम लोकहित की योजनाओं को वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। जिसका असर प्रदेश के गरीब पिछड़े, अल्पसंख्यक तथा हर वर्ग के कमजोर लोगों पर पड़ा है। कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद खान, अल्पसंख्यक सभा के जिला महासचिव अबुल कलाम आजाद, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अबूबकर, यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव अनीस मालिक, गीता गौड़, सुनारा गुप्ता और शमशाद अहमद आदि मौजूद थे। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा बांसी के कपिया शुक्ला गांव में सपा कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर सपा की उपलब्धियों को बताया। पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो वादा किया, उसे पूरा नहीं किया। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। कार्यक्रम को विभा शुक्ला, अनूप यादव, तुफेल अहमद, पाऊ पांडेय और राजाराम गौंड ने संबोधित किया। इस अवसर पर सर्वजीत यादव, राम बेलास पासवान, हरिराम चौधरी, मो. हारून और परमात्मा चौधरी आदि मौजूद थे।