{"_id":"5a89b2c34f1c1bf17b8b7f3a","slug":"141518973635-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉरी सर! जल्दी में भूल गए हेलमेट लगाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉरी सर! जल्दी में भूल गए हेलमेट लगाना
siddharthnagar
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
साड़ी तिराहे पर चेंकिंग करती ट्रैफिक पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जब बिना हेलमेट पहने घर से बाइक लेकर निकले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो लोग सॉरी बोलते दिखे। रविवार को सांड़ी तिराहे पर चेकिंग के दौरान हेलमेट न लगाने के तरह-तरह की दलीलें दी जाती रही। कोई उपचार कराने के लिए जल्दी में घर से निकलने के कारण हेलमेट न लगाने की दलील देता रहा तो भूल होना ठहराया। सारी दलीलों को खारिज करते हुए ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने जुर्माने और चालान से दंडित किया।
एक घंटे के दौरान करीब 60 से अधिक बाइक की चेकिंग हुई। तीन का चालान काटा और एक हजार रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। ट्रैफिक पुलिस के जवान उन्हें सड़क सुरक्षा के साथ खुद की सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए हेलमेट लगाने को प्रेरित करते रहे।
अमर उजाला के ‘हेलमेट पहने फिर चलें’ अभियान से जुड़ते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को बाइक पर बिना हेलमेट व तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। सांड़ी तिराहे पर पुलिस पिकेट के पास अभियान चलाकर चेकिंग की गई। भूल के एवज में जुर्माना व चालान का दंड भी लगाया। अभियान में ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी देवानंद व कांस्टेबल अनूप सिंह शामिल रहे।